फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police caught coin money worth 15 lakhs

50 से अधिक बोरियों में यहां रखे हैं 15 लाख कीमत के सिक्के, कुल वजन जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 30 Jan 2019 07:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jan 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
up police caught coin money worth 15 lakhs
थाने में रखे करोड़ों के सिक्के
नोटो के बिस्तर के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन बोरियों में भरे हुए लाखों की कीमत के सिक्कों के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं जिनका वजह कई कुंतल है। पुलिस भी इन्हें हाथ लगाने से पहले सौ बार सोचती है। लाखों की कीमत के ये सिक्के पुलिस को एक बस से बरामद हुए थे जो दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन


14 माह पहले एक ट्रैवल्स एजेंसी की बस से पकड़े गए 15 लाख से अधिक के सिक्कों के मालिक के बारे में पता लगाने में पुलिस ने कोई रुचि नहीं दिखाई। सिक्कों को लादकर दिल्ली ले जाने वालों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पकड़ी गई बस को तो थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चालक की सुपुर्दगी में छोड़ दिया था लेकिन सिक्के थानों के मालखाना में अभी भी असली मालिक के इंतजार में लावारिस पड़े हैं। 
विज्ञापन


करीब 14 माह पूर्व 22 नवंबर 2017 को बकेवर थाना पुलिस ने बकेवर बाईपास हाईवे पर कानपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रैवल्स की डग्गामार बस को पकड़ा था। बस में सवारियों के अलावा 50 से अधिक बोरियों में एक रुपये से लेकर दस रुपये तक के सिक्के बरामद हुए थे। सिक्के 15 लाख 39 हजार रुपये के थे। इनका कुल वजन 31 क्विंटल 51 किग्रा था। जो दिल्ली ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बरामद सिक्कों के मामले में बस के चालक अमरजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी अरुणा नगर, सिविल लाइन नई दिल्ली,  हेल्पर सुनील कुमार पुत्र राजेश प्रसाद निवासी रेउषा थाना नंदगंज, गाजीपुर व बस मालिक विनोद कुमार चौधरी निवासी सुजती, बागपत हाल पता 94 खन्ना मार्केट तीस हजारी कोर्ट दिल्ली व हंस ट्रैवल्स फजलगंज कानपुर के दो संचालक पुलकित व अभिषेक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुद्रा संचालन अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।

बस के चालक अमरजीत व हेल्पर सुनील को पुलिस ने जेल भेज दिया था। मामले में नामजद तीन आरोपी आज तक फरार हैं। मामले की विवेचना तत्कालीन कस्बा इंचार्ज बिजेंद्र शर्मा द्वारा की गई थी। लेकिन पुलिस सिक्कों के असली मालिक तक आज तक नहीं पहुंची। 

बताते हैं कि इस घटना के कुछ माह बाद कानपुर महानगर के फजलगंज के उक्त स्थान के ट्रैवल्स को संचालक ने बंद कर दिया। सीओ भरथना विकास जायसवाल से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है। शेष आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सिक्कों के असली मालिक का पता लगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed