{"_id":"6a11d5a5c4a0df95a10e8432","slug":"up-out-of-control-bike-plunges-into-gorge-youth-dies-relative-injured-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत, रिश्तेदार घायल; बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, युवक की मौत, रिश्तेदार घायल; बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे
Sat, 23 May 2026 09:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 23 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सरधुआ थाना क्षेत्र के लमियारी मोड़ के पास सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में बाइक सवार के गिरने से युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के मंठा गांव निवासी नंगू ने बताया कि भतीजा विष्णु (22) और रिश्तेदार चंदन (23) बाइक से बहन सतरूपा की शादी का कार्ड बांटने के लिए राजापुर क्षेत्र के बरद्वारा गांव जा रहे थे। लमियारी मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक खाई में पड़े रहे। राहगीरों ने उन्हें देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। चंदन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विष्णु तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहन सतरूपा की शादी 19 जून को होनी थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सरधुवा थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन