फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Hardoi, BJP won five seats

Hardoi Nikay Chunav: पांच-पांच सीटों पर भाजपा व सपा का कब्जा, निर्दलियों से जनता का मोह हुआ कम

Sat, 13 May 2023 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 May 2023 11:19 PM IST
सार

Hardoi UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के हरदोई जिले में भाजपा प्रत्याशियों ने पांच निकायों पर जीत कराई है। वहीं सपा भी पांच सीटों पर कब्जा करने में सफल रही। जानिए कहां किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Hardoi,  BJP won five seats
विजेता भाजपा प्रत्याशी के साथ में समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में 13 निकायों के परिणाम जारी होने के बाद सत्तादल भाजपा प्रत्याशियों ने पांच निकायों पर जीत कराई है। मुख्य विपक्षी दल सपा ने भी पांच निकायों पर साइकिल दौड़ाने में कामयाबी पाई है। दो पर निर्दलीय प्रत्याशी दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़े और एक पर बसपा के हाथी ने दौड़ लगाई है।

विज्ञापन


साल 2017 के निकाय चुनाव में पांच निर्दलीय जीत कर आए थे, मगर इस बार इनकी संख्या मिटकर केवल दो रह गई है। बीते चुनाव में अगर भाजपा की बात करें तो केवल एक सीट बेनीगंज में जीती थी। हरदोई में निकाय की स्थापना के बाद हुए चुनाव में अब तक एक व्यक्ति दो बार ही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का रिकॉर्ड बना पाए थे। इस बार हुए चुनाव में वर्ष 2017 में सपा से जीतकर भाजपा में आए सुखसागर मिश्र मधुर ने फिर जीत कराई है।
विज्ञापन


वह इससे पहले 1995 में भी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं। मधुर को वर्ष 2017 में पड़े मतों के 47.37 और कुल मतों के 24.17 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, जो कि वर्ष 2023 में बढ़कर पड़े मतों में 58.11 और कुल मतों में 28.02 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार का भी भाजपा को नहीं मिल सका फायदा
नगर पालिका परिषद संडीला में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए सपा के मोहम्मद रईस अंसारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वर्ष में उन्हें कुल मतदाताओं के सापेक्ष 27.74 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि वर्ष 2023 में 23.26 प्रतिशत मत मिले हैं। शाहाबाद में नसरीन बानो ने नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद जीत दर्ज कराकर अटकलों विराम लगा दिया है। वर्ष 2017 में कुल मतदाताओं में से उन्हें 30.53 प्रतिशत वोट मिले थे और सीमा विस्तार के बाद उन्हें 27.34 प्रतिशत वोट मिले हैं। नगरीय निकायों में शाहाबाद के सीमा विस्तार के बाद बड़ी चर्चाएं थी कि अबकी बार निकाय चुनाव में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा, लेकिन शनिवार को आए परिणामों ने साबित कर दिया कि पूर्व विधायक व चेयरमैन आशिफ अली बब्बू के परिवार पर निकाय के वाशिंदों का अभी भी भरोसा कायम है।
 

गोपामऊ में पहली बार खिला कमल
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों में टक्कर की लड़ाई हुई। निवर्तमान चेयरमैन परवीन ने अपने पुत्र नौशाद नदवी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारा था। पूर्व चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। यहां से भाजपा पहली बार जीती है। कस्बे में सबसे अधिक आबादी मुस्लिमों की है। ऐसे में भाजपा की जीत से साफ हो गया है कि मुस्लिम वोटर भी बीजेपी को वोट दे रहा है।

नगर पंचायत में पहली बार कमल खिला है। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का अंतर पांच सौ के आस पास लगा रहे थे, लेकिन जीत 54 मतों से होगी अंदाजा नहीं था। तीन सौ से अधिक संख्या में मत अवैध घोषित किए गए। बीजेपी प्रत्याशी वली मोहम्मद को नगर की जनता ने कम मतों से ही सही चेयरमैन चुन लिया है। यहां पर 12 हजार से अधिक वोटर हैं। इसमें केवल 3500 वोटर हिंदू हैं, इसके अलावा सभी वोटर मुस्लिम हैं। यहां पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद यह लोग लोगों में चर्चा है कि मुस्लिम अब भाजपा की ओर आने लगा है।

मतगण्ना के बीच कर्मचारी और प्रत्याशियों के बीच होती रही नोकझोंक
काउंटिंग को लेकर कहीं गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए प्रत्याशियों के एजेंटों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक होने की भी बातें सामने आती रही। हालांकि शाम तक शांतिपूर्वक मतगणना संपन्न हो गए।
कछौना नगर पालिका में एक नंबर से पराजित होने पर एक उम्मीदवार को अचानक चक्कर आ गया और वह मौके पर ही गिर गया। इस पर उनके एजेंट व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई । दोबारा काउंटिंग की मांग की गई। इससे अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले का समाधान कराया। वही, गोपामऊ पाली बेनीगंज आदि स्थानों पर कर्मचारियों और एजेंटों के बीच नोकझोंक होने की बातें प्रकाश में आई हालांकि यहां पर मौजूद उच्च अधिकारियों ने समाधान करते रहे। पाली में दोबारा काउटिंग कराने की मांग की गई । लेकिन अधिक अंतर होने की वजह से उनकी बात नही मानी गई।

भाजपा की सीटें बढ़ने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
निकाय चुनाव में जनपद में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा को बेहतर प्रदर्शन रहा। विगत निकाय चुनाव में भाजपा को एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार निकाय चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा की इस जीत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की नितियों को जनता स्वीकार कर रही है और भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है।

जीते प्रत्याशियों को दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा की जीत पर प्रशन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि सभी जीते प्रत्याशी पार्टी की नीतियों के अनुसार एक जुट होकर काम करें। कहा कि जनता ने भरोसा जताकर बीजेपी पर जिताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed