फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अखिलेश दुबे ने वसूली के खेल में पुलिसवालों को भी बनाया मोहरा... इस आड़ में आते थे दरबार; करते थे फर्जी केस

Mon, 11 Aug 2025 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Aug 2025 10:19 AM IST
सार

कानपुर के चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के इशारों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने वाले 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी रडार पर हैं। पीड़ितों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कई दरोगा से इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से सीओ बन नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP News More than 50 policemen who filed fake reports on instructions of Akhilesh Dubey are on radar in kanpur
akhilesh dubey kanpur - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे के नाम पर अब तक चार रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इन सभी में पुलिस से मिलीभगत और उसके इशारे पर थानों में झूठी रिपोर्ट दर्ज हो जाने की बात सामने आ रही है। 


ऐसे में उच्चाधिकारी उन थानेदार, दरोगा और पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं जो अखिलेश के कहने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कर फिर फाइनल रिपोर्ट लगा देते थे या पीड़ित को धमकाते थे। 

 
UP News More than 50 policemen who filed fake reports on instructions of Akhilesh Dubey are on radar in kanpur
अखिलेश दुबे और पूर्व विधायक भूधर नारायण - फोटो : amar ujala
ऐसे पुलिस कर्मियों की संख्या 50 से ज्यादा बताई जा रही है। इनमें से कई दरोगा से इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर से सीओ बनकर दूसरे जिलों में नौकरी कर रहे हैं। वहीं, कुछ करीबी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। 


 
UP News More than 50 policemen who filed fake reports on instructions of Akhilesh Dubey are on radar in kanpur
अखिलेश दुबे को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विधिक राय लेने की आड़ में आते थे दरबार
अखिलेश के करीबी दरोगा, थानेदारों का अक्सर उसके साकेतनगर स्थित दरबार में जमावड़ा लगा रहता था। यह बात पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी छुपी नहीं थी। हालांकि जब भी कभी उच्चाधिकारियों ने इस बारे में वहां जाने वाले पुलिस कर्मियों को टोका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News More than 50 policemen who filed fake reports on instructions of Akhilesh Dubey are on radar in kanpur
कोर्ट ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
सभी रटा रटाया जवाब देते थे कि दुबे जी के पास विधिक राय लेने गए थे। ऐसे में अधिकारी भी चाहकर उन्हें कुछ नहीं कह पाते थे। अब उनके गठजोड़ का भांडा फूट गया है। ऐसे में अब उच्चाधिकारियों के सामने उन दरोगा, इंस्पेक्टर या अन्य पुलिस कर्मियों के अखिलेश के दरबार में जाने की वजह भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
UP News More than 50 policemen who filed fake reports on instructions of Akhilesh Dubey are on radar in kanpur
अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा - फोटो : amar ujala
वसूली के खेल में पुलिसकर्मियों को भी बनाया मोहरा
झूठी एफआईआर लिखाकर लाखों-करोड़ों की वसूली के खेल में पुलिस कर्मियों को मोहरों की तरह इस्तेमाल किया गया। इसके बदले में उन पर कितनी और किस तरह की कृपा हुई यह भी अब अधिकारी पता लगा रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed