फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में किन्नर और उसके भाई का कत्ल: काजल का बेड में छिपाया शव, 4 दिन से कमरे में सड़ रही थीं लाशें; पूरी कहानी

Sun, 10 Aug 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Aug 2025 02:00 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में किन्नर और उसके गोद लिए नाबालिग भाई की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात दोनों के शव मिले। किन्नर का शव बेड में छिपाया हुआ था। चार दिन पहले घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

विज्ञापन
UP Double Murder Transgender and Adopted Brother Found Dead in Kanpur Home Bodies Rotting for 4 Days
Kanpur Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में डबल मर्डर हुआ है। कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके में किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की लूट के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर मिला, जबकि भाई का शव बाहर पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला।


मैनपुरी के किशनी इलाके में रहने वाली किन्नर काजल और गोद लिए भाई देव योगेंद्र विहार में पूर्व सैनिक अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। दोनों एक महीने पहले ही आए थे। मकान के दूसरे कमरे में देविका (किन्नर) रहती है। 
UP Double Murder Transgender and Adopted Brother Found Dead in Kanpur Home Bodies Rotting for 4 Days
Kanpur Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले चार दिनों से काजल अपनी मां गुड्डी का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर गुड्डी शनिवार शाम करीब सात बजे उसके घर आ गईं। दरवाजे पर ताला लटका था। उसने अपने बेटे देव को यह बात बताने के लिए कॉल की, तो उसके मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर बजने लगी। उन्हें कुछ शक हुआ। मकान के केयर टेकर पप्पू को बुलाया गया। 
UP Double Murder Transgender and Adopted Brother Found Dead in Kanpur Home Bodies Rotting for 4 Days
देव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हनुमंत विहार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा जैसे ही खोला तो बदबू फैल गई। अंदर जाकर देखा तो देव का शव बेड के किनारे और काजल का शव बेड के अंदर था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां खुली पड़ीं थीं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Double Murder Transgender and Adopted Brother Found Dead in Kanpur Home Bodies Rotting for 4 Days
किन्नर काजल और मृतक भाई देव - फोटो : amar ujala
काजल का फोन गायब
पुलिस ने घर की जांच की तो काजल का मोबाइल गायब मिला। घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है। गुड्डी के पति ब्रजेश दुबे मुंबई में नौकरी करते हैं। घर के बाहर पड़ोसी के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसकी फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
UP Double Murder Transgender and Adopted Brother Found Dead in Kanpur Home Bodies Rotting for 4 Days
घटनाक्रम की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को काजल के किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है। आशंका है कि लूट के बाद उसने हत्या कर दोनों के शवों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। कमरे के अंदर से कुछ सामान भी गायब है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed