फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Maid who started work at the bungalow just a day earlier fled with jewelry worth ₹60 lakh

UP: बंगले पर एक दिन पहले आई नौकरानी 60 लाख के गहने लेकर फुर्र, कुछ गहने बेच बॉयफ्रेंड संग घूमने गई माउंटआबू

Wed, 24 Jun 2026 11:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 24 Jun 2026 11:43 PM IST
सार

स्वरूपनगर पुलिस ने कानपुर लौटते ही दोनों को सर्विलांस की मदद से दबोचा लिया। सर्राफ भी गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
UP: Maid who started work at the bungalow just a day earlier fled with jewelry worth ₹60 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूपनगर स्थित एक बंगले पर कुत्ते की देखरेख के लिए रखी गई 17 साल की नौकरानी बीते बुधवार को सुनसान घर से 60 लाख के गहने लेकर फुर्र हो गई। वारदात के बाद एक सर्राफ को कुछ गहने दो लाख रुपये में बेच कर अपने बॉयफ्रेंड संग माउंटआबू घूमने चली गई। इधर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को दोनों के शहर लौटते ही पुलिस ने उन्हें सर्विलांस की मदद से रावतपुर बस अड्डे से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर सर्राफ को भी पकड़कर वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


खुलासा करते हुए सेंट्रल जोन डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारी विकास शुक्ला ने अपने पालतू कुत्ते की देखरेख के लिए मंधना के मेनपॉवर एजेंट आशू गुप्ता से संपर्क किया। उन्होंने 14 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर 16 जून को नाबालिग नौकरानी को भेजा। पुलिस के अनुसार 17 जून दिन बुधवार को व्यापारी काम से बाहर चले गए। इस दौरान नौकरानी ने अपने बॉयफ्रेंड नौबस्ता हंसपुरम निवासी यूनुस को बंगले पर बुलाकर अलमारी में रखे करीब 60 लाख कीमत के गहने चोरी कर लिए और भाग निकले।
विज्ञापन

घर लौटे व्यापारी ने चोरी की जानकारी होने पर स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल सर्विलांस की मदद से वारदात के दिन घर से नौकरानी के साथ एक युवक को भी बाहर निकलते देखा। नौकरानी की लोकेशन माउंटआबू में मिली।

 

बुधवार को दोनों जैसे ही रावतपुर बस अड्डे पर बस से उतरे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर गहने खरीदने वाले नौबस्ता आवास विकास कॉलोनी निवासी मो. महताब को भी गिरफ्तार कर हीरे की एक अंगूठी को छोड़ पूरा माल बरामद कर लिया। नाबालिग नौकरानी को बाल सुधार गृह और अन्य दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।

 
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड की मदद से पूरी तैयारी के साथ की वारदात
पुलिस के अनुसार वारदात का मास्टरमाइंड नौकरानी का बॉयफ्रेंड है। जिस कमरे में गहने रखे थे उसमें तीन दरवाजे हैं। इनमें से एक अंदर से बंद रहता था। नौकरानी ने मौका मिलते ही अंदर से बंद दरवाजे की सिटकनी खोल दी। व्यापारी अन्य दोनों दरवाजों में बाहर से ताला लगाकर चले गए। इसके बाद नौकरानी के बॉयफ्रेंड ने आकर उसे दरवाजे से कमरे में घुसकर वारदात की। पुलिस के अनुसार बॉयफ्रेंड यूनुस ने वारदात के दो दिन पहले से ही अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। वह राह चलते लोगों से मोबाइल मांगकर नौकरानी को फोन कर जायजा लेता था।

 

एजेंट ने नहीं कराया था नौकरानी का सत्यापन
पुलिस की जांच में पता चला कि मंधना स्थित श्यामजी प्रीमियम होम हेल्थ नाम से मेनपॉवर एजेंसी चलाने वाले आशू गुप्ता ने नौकरानी का सत्यापन नहीं कराया था। इसी कारण पुलिस उसके पते तक नहीं पहुंच सकी और उसके शहर लौटने का इंतजार करना पड़ा। पुलिस के अनुसार आशू गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed