फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Locust team attacked in hamirpur

यूपी: हमीरपुर के गांवों में टिड्डियों का हमला, किसानों में मचा हड़कंप, थाली बजा और शोरशराबा कर भगाया

Sat, 20 Jun 2020 10:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jun 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
UP: Locust team attacked in hamirpur
टिड्डियों का हमला - फोटो : amar ujala
मध्यप्रेदश से बुंदलेखंड में घुसे पाकिस्तानी टिड्डियों के दल ने शनिवार को हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में हमला कर दिया। टिड्डी दल बसेरा, नौहाई, बरेल, मुस्करा खुर्द, बिलरख, इटौरा, देवरा, बकरी आदि गांवों में फसलों को चट करने में लगे हैं। 
विज्ञापन


टिड्डी दल झांसी के घरौंडा क्षेत्र से घुसा है। टिड्डी दल आने की सूचना मिलते ही किसानों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी व फायर ब्रिगेड के साथ केंद्रीय टीम ने डेरा डाल रखा है। वहीं टिड्डी दल के हमले ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कई जगह ग्रामीणों ने थाली और शोरशराबा कर खेतों में टिड्डियों के दल को नहीं उतरने दिया, इसपर टिड्डियों ने पेड़ों पर अड्डा जमा लिया। वन विभाग की टीम ने रसायन और धुआं का छिड़काव कर हजारों टिड्डियों को मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed