{"_id":"5fe9af5f8ebc3e3d4310a92c","slug":"up-kanpur-ring-road-budget-of-six-and-a-half-thousand-crores-106-km-project-will-be","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर रिंग रोड का बजट साढ़े छह हजार करोड़ का, 106 किलोमीटर का होगा प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर रिंग रोड का बजट साढ़े छह हजार करोड़ का, 106 किलोमीटर का होगा प्रोजेक्ट
Mon, 28 Dec 2020 03:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कानपुर में प्रस्तावित 106 किलोमीटर की रिंग रोड के निर्माण में कुल साढ़े 6 हजार करोड़ का खर्च आएगा जिसमें करीब 600 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है। अब इस पर मंथन चल रहा है कि इसमें केंद्र सरकार को कितना धन देना है और राज्य सरकार को कितना।
रविवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सर्किट हाउस में रिंग रोड परियोजना व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़ी अन्य परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि रिंग रोड को लेकर जल्द ही पूरी रिपोर्ट केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दी जाएगी।

रिंग रोड का पहला चरण नरवल मोड़ से अंडर पास होते हुए सचेंडी तक बनाया जाएगा। दूसरे चरण में सचेंडी से रमईपुर तक और तीसरे चरण में रमईपुर से आगे प्रयागराज हाईवे में मिला दिया जाएगा। महाना ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़ी सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की और सभी को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश जारी किया।
जाजमऊ की जर्जर सड़क पर महाना नाराज
समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जाजमऊ पुल की खराब सड़क को लेकर अधिकारियों पर जमकर गुस्सा हुए। उन्होंने राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि कई बार कहने के बावजूद विभाग की तरफ से इस सड़क को बनाने के लिए कोई भी ध्यान नहीं दिया गया, यह लापरवाही की हद है। जो अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं, प्रदेश सरकार की तरफ से उनके खिलाफ कड़ा एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होंने लखनऊ से आए अधिकारी अब्दुल बासित को खरी खरी सुनाई।
रूमा में नहीं हटाई जाएंगी दुकानें
चकेरी से प्रयागराज के बीच सिक्स लेन की जा रही सड़क को लेकर रूमा के पास दुकानों को हटाए जाने के मामले में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वहां किसी भी दुकानदार को नहीं हटाया जाएगा। रूमा में एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है, जनवरी में इसके निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा और मार्च में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।