फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election hope of ticket sp leaders stay in lucknow

‘भले की आस’ में सपाइयों का लखनऊ प्रवास

Sat, 07 Jan 2017 12:27 AM IST
‘भले की आस’ में सपाइयों का लखनऊ प्रवास
‘भले की आस’ में सपाइयों का लखनऊ प्रवास Updated Sat, 07 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
up election hope of ticket sp leaders stay in lucknow
डेमो

विज्ञापन
शहर के अधिकतर सपा नेता शुक्रवार को भी लखनऊ में डेरा डाले रहे। कई मुख्यमंत्री के तो कई सपा सुप्रीमो के आवास के इर्द-गिर्द मंडराते रहे। वक्त के साथ उनके दिलों की धड़कनें भी घट-बढ़ रही थीं। किसी को प्रत्याशियों की सूची से नाम हटने का का डर था तो किसी को नाम शामिल होने की उम्मीद। कई तो सपा के संग्राम में सुलह की उम्मीद भी लगाए थे। दिन भर कयास लगते रहे, कुछ नेता शहर लौट आए तो कुछ वहीं डेरा जमाए हैं।
समाजवादी पार्टी के स्थानीय सपाइयों का दिन आजकल लखनऊ में ही बीत रहा है। शुक्रवार को भी नगर, ग्रामीण और देहात इकाई के पदाधिकारी और टिकट के दावेदार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास 5 केडी (कालीदास मार्ग) और मुलायम सिंह यादव के आवास विक्रमादित्य मार्ग पर दिन भर डटे रहे।  
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और नेताजी के आवास के अंदर वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या चल रहा है, सपाई यही जानने का दिन भर प्रयास करते रहे। शहर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि अभी भी उम्मीद टूटी नहीं है लेकिन मामला जितनी जल्दी सुलझ जाए उतना ही अच्छा है। अध्यक्ष ने बताया कि वह सुबह ही लखनऊ पहुंच गए थे।  करीब पांच बजे वापस आए। ज्यादातर सपाई रात में भी लखनऊ में ही रुके हैं। इसी तरह पूर्व में घोषित जिन प्रत्याशियों का नाम अखिलेश और मुलायम दोनों की सूची में हैं उन्हें भी लगता है कि मामला शांत हो जाएगा और चुनाव में उनकी वापसी फिर से हो जाएगी। नगर ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी उपेंद्र यादव का कहना है कि शनिवार की सुबह जरूर कुछ अच्छा संदेश आएगा, सभी लोग जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में जमे हुए हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. जेएस सचान, पूर्व पदाधिकारी बंटी यादव, अर्पित यादव भी इसी उम्मीद में लखनऊ में रुके हैं। सुरेंद्र मोहन अग्रवाल की नेताजी से भी कई बार बात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed