फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: BJP's new agenda for Scheduled Castes in Kanpur-Bundelkhand region

यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित जाति को साधने के लिए भाजपा का नया एजेंडा

Sat, 11 Dec 2021 03:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Dec 2021 03:31 PM IST
सार

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित जाति के 23 लाख मतदाताओं को अपने खेमे में लाने के लिए सामाजिक संवाद नाम से अभियान शुरू करेगी। अनुसूचित जाति के सक्रिय कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे। 

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP's new agenda for Scheduled Castes in Kanpur-Bundelkhand region
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों के अनुसूचित जाति के लगभग 23 लाख मतदाताओं को विपक्षी दलों को मोह से निकालकर अपने पाले में करने के लिए भाजपा बड़ा अभियान शुरू कर रही है। इसके लिए पार्टी ने अनुसूचित जाति के कुशल और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है।
विज्ञापन


सामाजिक संवाद नाम से चलने वाले इस अभियान में ये कार्यकर्ता अपने संपर्कों के जरिये शहरी क्षेत्र की बस्तियों और गांवों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभाओं में जुट रही भीड़ ने भाजपा हाईकमान को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अखिलेश और प्रियंका की जनसभाओं में इन पार्टियों ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनके नेताओं के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कम भीड़ नहीं हो रही है। माना जा रहा है कि इस भीड़ में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या अच्छीखासी है। बसपा पहले से ही इन मतदाताओं को अपना मूल जनाधार मानती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में इसे चुनौती मानकर भाजपा ने सामाजिक संवाद अभियान की रूपरेखा बनाई है। इसके लिए पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं का पैनल बनाकर अनुसूचित जाति के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का जिम्मा सौंपा गया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यहां अभियान शुरू करने की तैयारी है।

अभियान में इन बिंदुओं पर फोकस
- अनुसूचित जाति के पढ़ेलिखे और जागरूक लोगों तक पहुंच बनाकर उनको पार्टी में लाने की कोशिश होगी।
- गांवों और घर-घर जाकर बिरादरी के लोगों को बताएंगे कि पिछली सरकारों से ज्यादा भाजपा ने उनके लिए काम किया है।
- सभी जिलों, विधानसभा क्षेत्रों, पार्टी की मंडल और बूथ इकाइयों में संवाद गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
- बिरादरी के लोगों की तरफ से इस अभियान को लेकर जो भी बातें आएंगी, उसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed