फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: DRI raid on gutkha trader

यूपी: गुटखा कारोबारी पर डीआरआई का छापा, बंद मकानों-गोदामों के ताले काटकर की जांच, मैनेजर को हिरासत में लेकर की पूछताछ

Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
सार

कारोबारी के यहां लगी मशीनों, बिलों व खाली रैपरों पर बड़े पैमाने पर हेरफेर के सुबूत मिले हैं। अलग-अलग टीमों ने अजनारी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की।

विज्ञापन
UP: DRI raid on gutkha trader
गुटखा कारोबारी पर डीआरआई का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के गुटखा कारोबारी संजीव कुमार गोहन के उरई स्थित मकान, गोदाम और कानपुर देहात में रनियां स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) लखनऊ की 10 टीमों ने एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन


उरई स्थित बंद मकान और गोदामों के तालों की चाबी न मिलने पर कटर से उन्हें कटवाने के बाद जांच-पड़ताल की गई। टीमों को प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के सुबूत मिले हैं। देर रात तक छानबीन चलती रही। दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए हैं।
विज्ञापन


टीम ने मैनेजर को हिरासत में लिया है। गुटखा कारोबारी बुंदेलखंड में राज गुटखा ब्रांड बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहा था। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी गुटखा कारोबारी के अलग-अलग आवासों में सुबह छापा मारा गया। क्षेत्र में उनके कई मकान और गोदाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कारोबारी के यहां लगी मशीनों, बिलों व खाली रैपरों पर बड़े पैमाने पर हेरफेर के सुबूत मिले हैं। अलग-अलग टीमों ने अजनारी रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की। इसके बाद दोपहर में टीमें रनियां स्थित फैक्ट्री पहुंचीं।

मौजूद कर्मियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पूछताछ की। यहां सुपाड़ी की कटिंग के बाद राज व महावेद नाम से पैकिंग होती है। टीम करीब तीन घंटे रुकी। फैक्ट्री एक शिफ्ट में चलती है। मैनेजर पंकज को टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

मिलावट पर सीज हुए थे कई परिसर, बाद में काम किया शिफ्ट
तीन साल पहले जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने मिश्रित गुटखे की शिकायत पर व्यापारी के यहां छापेमारी की थी, जिसमें खाद्य कारोबारी के कई परिसर सीज हुए थे, इसी के बाद से कारोबारी ने अपना कारोबार कानपुर देहात में शिफ्ट कर लिया था।

कारोबारियों ने बंद किए अपने परिसर
उरई। शहर में तंबाकू मिश्रित गुटखा का कारोबार चरम पर है। जैसे ही मिश्रित गुटखा कारोबारियों को टीम के यहां छापेमारी की सूचना लगी। वैसे ही अन्य गुटखा कारोबारी अपने परिसरों को बंद कर प्रतिष्ठानों, गोदामों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed