{"_id":"5be6f329bdec2269556aa7e1","slug":"up-down-track-break-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाउन-अपट्रैक पर रेल पटरी चटकी, कानपुर-लखनऊ रूट पर हुई घटना, कीमैन की मुस्तैदी से बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन-अपट्रैक पर रेल पटरी चटकी, कानपुर-लखनऊ रूट पर हुई घटना, कीमैन की मुस्तैदी से बचा हादसा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
डाउन और अपट्रैक पर रेल पटरी चटक गई
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब 7 बजे डाउन और अपट्रैक पर रेल पटरी चटक गई। पीडब्लूआई ने कंट्रोल पर मैसेज कर ट्रेनों का ठहराव कराया। शताब्दी, पुष्पक, एलटीटी और मरूधर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया। शाम करीब पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनें औसत रफ्तार में चलाई गईं।
सुबह जैतीपुर रेलवे स्टेशन के समीप कीमैन हरीशंकर डाउन ट्रैक पर पैट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान खंभा नंबर 32/00/01 के बीच रेलपटरी चटकी मिली। कीमैन ने तत्काल रेल पथ निरीक्षक नवीनचंद्र चौधरी सूचना दी। रेलपथ निरीक्षक ने कंट्रोलरूम व जैतीपुर स्टेशन मास्टर को घटना जानकारी दी। कंट्रोल पर मैसेज होते ही ट्रेनों का इमरजेंसी में ठहराव कराया। करीब 30 मिनट बाद अपट्रैक पर पैट्रोलिंग कर रहे कीमैन चंदन ने पीडब्लूआई को खंभा नंबर 30/20/22 के बीच रेल पटरी चटकी होने की सूचना दी।

Trending Videos
रेल अधिकारी पीडब्लूआई से अपडेट लेने में जुट गए
डाउन और अपट्रैक पर रेल पटरी चटक गई
- फोटो : अमर उजाला
रेल अधिकारी पीडब्लूआई से अपडेट लेने में जुट गए। इसके बाद दोनों स्थानों पर चटकी पटरी को वेल्डिंग कर भरा गया। इस दौरान डाउन ट्रैक पर एलकेएम को उन्नाव रेलवे स्टेशन, पुष्पक को गंगाघाट, मरुधर को मगरवारा में रोका गया।
इसके अलावा लखनऊ कानपुर रूट की ट्रेनों को हरौनी, मानक नगर व लखनऊ में रोका गया। करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग प्रभावित रहा। करीब 8:30 बजे वेेल्डिंग कार्य पूरा होने पर ट्रेनों को 20 किलोमीटर के काशन से गुजारा गया। ट्रेनों की रफ्तार थमने से यात्रियों को लेट लतीफी से जूझना पड़ा।