फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Damru shaped Shivalinga, every wish is fulfilled here

UP: डमरू आकार का शिवलिंग, यहां पूरी होती है हर मुराद, शिवरात्रि पर उमड़ती है भक्तों की भीड़

Tue, 05 Mar 2024 04:44 PM IST
शिखा पांडेय अनिल कनौजिया, अमर उजाला, कन्नौज
अनिल कनौजिया, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2024 04:44 PM IST
सार

शिवाला में डमरू आकार का बड़ा शिवलिंग स्थापित है। इस शिवलिंग के नीचे के भाग में ब्रह्माजी व मध्य में लक्ष्मीजी का हस्त कमल है। ऊपर भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं। सफेद नंदी की मूर्ति स्थापित है।

विज्ञापन
UP: Damru shaped Shivalinga, every wish is fulfilled here
शिवाला मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तालग्राम कस्बे स्थित शिवालय का इतिहास 250 वर्ष पुराना है। डमरू आकार का शिवलिंग यहां स्थापित है। सच्चे मन और आस्था से मांगी गई भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। यही वजह है कि शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए आसपास ही नहीं, बल्कि दूरदराज से भी भगवान भोलेनाथ के दर पर भक्त मत्था टेकने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

शिवाला मंदिर की देखरेख करने वाले सेवादार सुरेश चंद्र कनौजिया बताते हैं कि खड़उआ परिवार ने इसकी नींव डाली और मंदिर को रूप दिया था। शिवाला में डमरू आकार का बड़ा शिवलिंग स्थापित है। इस शिवलिंग के नीचे के भाग में ब्रह्माजी व मध्य में लक्ष्मीजी का हस्त कमल है। ऊपर भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं। सफेद नंदी की मूर्ति स्थापित है। खड़उआ परिवार के बाद कुछ सालों तक लाला दुर्गा शंकर व उनके परिवार ने देखरेख की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लाला जयप्रकाश से मिलकर पुराने जमाने में 50 हजार रुपये से जीर्णोद्धार किया गया था। उनका कहना है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य ही पूरी होती है। सेवादार राजेश कुमार भोले व मंगूलाल बताते हैं कि शिवालय असंख्य लोगों की आस्था का प्रतीक है। प्रत्येक सोमवार और महाशिवरात्रि एवं सावन माह में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक को आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि भोलेनाथ भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर की कोई समिति नहीं है। सामूहिक सहयोग से इसकी देखरेख की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed