{"_id":"689e1d818759c110af059412","slug":"up-conspiracy-to-ignite-the-tomb-dispute-again-can-be-carried-out-on-janmashtami-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मकबरा विवाद को फिर भड़काने की साजिश, जन्माष्टमी पर दिया जा सकता अंजाम, प्रशासन ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मकबरा विवाद को फिर भड़काने की साजिश, जन्माष्टमी पर दिया जा सकता अंजाम, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
सार
तोड़फोड़ के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए मकबरे से जुड़े इलाके को प्रशासन ने अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। पूरे इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद है।
विज्ञापन
फतेहपुर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
11 अगस्त को मकबरे में हुआ बवाल अभी ठंडा भी नहीं हो सका है कि विवादित स्थल पर जन्माष्टमी पर्व मनाने की साजिश कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी उसी दिन मकबरा पहुंचने का एलान किया है। इसे रोकने के लिए डीएम और पुलिस अधीक्षक ने कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की संयुक्त रूप से जारी की गई सूचना में बताया कि जिले में धारा 163 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व की 144 धारा) लागू है। शहर कोतवाली के आबूनगर क्षेत्र के विवादित स्थल पर विभिन्न पक्षों की ओर से 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व मनाने की सूचनाएं आईं हैं। सभी पक्षों को प्रशासन ने चेतावनी जारी कर बताया कि विवादित स्थल या अन्य किसी स्थान पर किसी प्रकार के प्रदर्शन, जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी पक्ष ने आह्वान किया या ऐसे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तो वह कानून के खिलाफ होगा। जिसे संज्ञान में लेकर प्रशासन सख्ती से निपटेगा। लोगों को सौहार्द बनाकर अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
फतेहपुर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
शहर के आबूनगर रेड्डया में मकबरा है। मंदिर-मठ संरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य धनंजय द्विवेदी आदि ने सात अगस्त को डीएम रविंद्र सिंह को एक मांग पत्र सौंपकर स्थल को प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर बताया था। नए सिरे से रंगाई पुताई और बिना अनुमति के मजारों के स्थापित किए जाने का दावा किया था। समिति की ओर से सोमवार को स्थल पर साफ-सफाई कर पूजा पाठ की बात कही गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल व विहिप नेताओं के सोशल मीडिया व बैठकों के माध्यम से भीड़ को मंदिर में पूजन के लिए एकत्र किया था। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे की मजारों में तोड़फोड़ की थी। कई कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर पूजा अर्चना की थी। इसके बाद से तनाव की स्थिति बरकरार है।