फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Colonel's father said ... allegations on son false, accused absconded to police

यूपी: कर्नल के पिता बोले...बेटे पर लगाए आरोप झूठे, आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार

Tue, 15 Dec 2020 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
UP: Colonel's father said ... allegations on son false, accused absconded to police
दुष्कर्म के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala
रशियन महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत के पिता ने आरोपों को झूठा बताया है। कर्नल के पिता लखनऊ के आशियाना इलाकेमें रहते हैं। वह मूलरूप से हरियाणा के झज्झर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दस तारीख को नीरज के लखनऊ निवासी व्यापारी दोस्त ने नीरज को फोन कर बताया था कि वो परिवार के साथ कानपुर आ रहा है।
विज्ञापन


नीरज के आवास पर सभी पहुंचे थे। डिनर के बाद व्यापारी ने सरकारी गेस्ट हाउस एक रात के लिए बुक करने को कहा लेकिन नीरज ने कैंट एरिया का हवाला देकर इंकार कर दिया। तब व्यापारी दंपति वहां से जाने लगे। आरोप है कि इस दौरान नीरज का फोन व लैपटॉप गायब हो गया।
विज्ञापन

नीरज ने व्यापारी दोस्त पर शक जताया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में उनकी तलाशी हुई। इस दौरान दोनों चीजें बरामद हुईं। आरोप है कि इसी वजह से व्यापारी की पत्नी ने झूठा आरोप लगाया। जहां वारदात होने की बात कही जा रही है वहां घटना संभव नहीं है।

आसपास सैन्य अधिकारियों के परिवार रहते हैं। व्यापारी दोस्त की रूसी महिला के साथ दूसरी शादी है। पहली पत्नी व उसके तीन बच्चे उसके मां-बाप के पास अलग रहते हैं। सोमवार रात सीओडी के अफसरों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी कर्नल नीरज गहलोत अपने आवास पर पहुंचा है। उसका मोबाइल भी ऑन था।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कराई तो उसके आवास पर उसकी लोकेशन भी मिली। इंस्पेक्टर कैंट आदेश चंद्र के नेतृत्व में टीम भेजी गई। मगर उनके पहुंचने से पहले ही कर्नल वहां से निकल गया। उसके आवास पर ताला लटका मिला। हैरानी की बात ये है कि कर्नल कानपुर में है। उसका नंबर भी ऑन है। फिर भी पुलिस उसको नहीं पकड़ पा रही है। इसमें पुलिस का बड़ा खेल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed