फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Cancer-stricken youth climbed an electricity tower, descended after being assured of treatment

UP: कैंसर पीड़ित युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ा, इलाज के आश्वासन पर उतरा

Tue, 10 Feb 2026 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
UP: Cancer-stricken youth climbed an electricity tower, descended after being assured of treatment
टॉवर पर चढ़े युवक को उतारा गया - फोटो : अमर उजाला
शिवराजपुर के बिरैचामऊ गांव में मंगलवार की शाम लगभग चार बजे कैंसर पीड़ित युवक एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मानमनौव्वल के बाद इलाज में आर्थिक मदद का भरोसा देकर उसे सकुशल नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


बिरैचामऊ गांव निवासी शिवकुमार (30) कई महीने से कैंसर से पीड़ित है। शिवराजपुर थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आर्थिक अभाव में ठीक से इलाज न होने से दुखी शिवकुमार मंगलवार की शाम एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी, पुलिस व फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मानमनौव्वल कर इलाज में आर्थिक मदद का भरोसा देकर करीब 7:30 बजे नीचे उतार लिया गया। पावर ग्रिड के जनरल मैनेजर जग विजय सिंह व डीजीएम मोहम्मद अशरफ भी मौके पर पहुंचे। उधर, भाई रामविलास ने बताया कि शिवकुमार खेतीबाड़ी कर गुजर बसर करता है। कैंसर रोग हो जाने से वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed