फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Result 2022, Shivaji Inter College Arra gave four toppers, know how it was amazing

UP Board Result 2022: शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा ने दिए चार टॉपर, जानिए यह कमाल कैसे हुआ

Sat, 18 Jun 2022 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणामों में शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा के चार छात्रों ने टॉप रैंक्स हासिल की है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी ने कहा कि छात्र कोर्स तक ही सीमित ना रहे, उसके आगे भी बड़े तभी बेस मजबूत होगा। 

विज्ञापन
UP Board Result 2022, Shivaji Inter College Arra gave four toppers, know how it was amazing
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। इसमें कानपुर शहर से सात टॉप रैंक्स आई हैं। वहीं, सात में से चार टॉपर शिवाजी इंटर कॉलेज, अर्रा ने दी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी का कहना है कि बच्चे को हाई स्कूल में बेहतर बनाना है तो उसको पहले से ही तैयार करना होगा। हमारे विद्यालय में कक्षा छह से ही बच्चों को तैयार करने की जद्दोजहद शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

उसकी भाषा, लेखनी पर काम किया जाता है। आजकल की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए शिक्षकों को केवल कोर्स तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, उससे हटकर भी ज्ञान देना चाहिए, ताकि उनका बेस मजबूत हो। जितनी मेहनत बच्चों को करनी पड़ती है, उतनी ही मेहनत एक शिक्षक को भी करनी पड़ती है। तभी सफलता हाथ लगेगी। 
विज्ञापन

एक शिक्षक की जिम्मेदारी यह नहीं है कि उसका कोर्स पूरा हो गया बल्कि बच्चों को कितना समझ आया यह बड़ी बात है। पढ़ाई को बच्चों के ऊपर कभी बोझ ना बनने दें। किस तरह से आसान विधि से बच्चों के दिमाग में कोर्स को लाना है यह विचार करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed