{"_id":"5ef7920f8ebc3e4311719e66","slug":"up-board-result-2020-keshav-of-hardoi-found-ninth-place-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: हरदोई के केशव ने प्रदेश में पाया नौवां स्थान, लखनऊ से कर रहा पढ़ाई, गांव में मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2020: हरदोई के केशव ने प्रदेश में पाया नौवां स्थान, लखनऊ से कर रहा पढ़ाई, गांव में मना जश्न
Sun, 28 Jun 2020 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के मोहल्ला मानस नगर निवासी केशव कुमार ने यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ न सिर्फ लखनऊ में टॉप किया बल्कि प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी नवां स्थान पाया। उसने लखनऊ के राजाजीपुरम के एक विद्यालय से परीक्षा दी थी।
केशव पुत्र विमलेश कुमार ने संडीला के मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में वर्ष 2018 में हाईस्कूल किया था। जिसमें 90 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया था। उसके बाद वो लखनऊ पढ़ने चला गया। जहां लखनऊ पब्लिक स्कूल राजाजीपुरम से इंटर की पढ़ाई की और परीक्षा दी।
शनिवार को रिजल्ट आते ही यहां रह रही मां विजय कुमारी व पिता दोनों की आंखों में आंसू आ गए। पिता विमलेश कुमार एक विद्यालय में अध्यापक हैं व बहन अर्चना बीएसएफ राजस्थान के जैसलमेर में तैनात हैं व दूसरी बहन वंदना बीटीसी उत्तीर्ण हैं। अच्छे अंक आने का जश्न केशव ने परिवार के साथ संडीला में मनाया।