{"_id":"5eecb1fd8ebc3e42da4d2bf0","slug":"up-bike-riders-shot-property-dealer-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में सरेराह प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवारों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली, खून से लथपथ हालत में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में सरेराह प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवारों ने मारी ताबड़तोड़ 3 गोली, खून से लथपथ हालत में कराया गया भर्ती
Fri, 19 Jun 2020 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
हैलट में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी मोड़ के निकट शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने पोनी रोड गंगाघाट निवासी शुभममणि त्रिपाठी 27 पुत्र यतीन्द्रनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर व सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस ने घायल को हैलट भेजा है। मौके से पुलिस ने पिस्टल के दो कारतूस, दो खोखे व 315 बोर का एक कारतूस व खोखा बरामद किया है। घटना में पिस्टल और तमंचे का प्रयोग किया गया है। घायल युवक उन्नाव से बाइक पर घर लौट रहा था।
गंगाघाट में ही उसकी मोबाइल की दुकान है। वह दो माह से प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम कर रहा है। घटना के बाद एएसपी विनोद कुमार पांडेय समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना को लेकर एक चर्चित महिला नेता से भी विवाद की चर्चा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।