फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Bike rider police constable died after collide with mule in Auraiya

यूपी: औरैया में खच्चर से टकराकर बाइक सवार सिपाही की मौत, कानपुर सेंट्रल जेल में था तैनात

Wed, 28 Oct 2020 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
UP: Bike rider police constable died after collide with mule in Auraiya
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के औरैया में फिरोजाबाद से कानपुर जा रहे बाइक सवार सिपाही की खच्चर से टकराकर मौत हो गई। वह कानपुर सेंट्रल जेल में तैनात था। घटना सदर कोतवाली अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन आयल चौकी के समीप की है।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल जेल में तैनात व फिरोजाबाद जनपद के फूटा मार्ग सम्राट नगर सैलई निवासी सिपाही महावीर प्रसाद (54) पुत्र माखन सिंह बुधवार की सुबह अपने घर से कानपुर जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे इंडियन आयल चौकी के समीप हाईवे पर बाइक खच्चर से जा टकरा गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि खच्चर से टकराने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरा। हेलमेट टूटने से सिर पर गहरी चोट आई। पुलिस घायल को जिला अस्पताल औरैया लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पैंट की जेब में मिले पर्स में आधार कार्ड, पहचान पत्र, पुलिस विभाग का आई कार्ड आदि कागजातों के आधार पर शिनाख्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन से उसके परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि खच्चर से टकराने के बाद सड़क पर गिरने से सिपाही का हेलमेट टूट गया। जिससे सिर में चोट लगने से मौत हुई है। घटना की जानकारी पर शहर के मोहल्ला बनारसीदास में निवास करने वाले मृतक के रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed