{"_id":"685c03996ba5d86242034b9e","slug":"up-australian-owl-settled-on-the-roof-of-a-house-crowd-gathered-to-see-it-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑस्ट्रेलियन उल्लू ने घर की छत पर जमाया डेरा, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, कौतूहल का केंद्र बना इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑस्ट्रेलियन उल्लू ने घर की छत पर जमाया डेरा, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, कौतूहल का केंद्र बना इलाका
Wed, 25 Jun 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 07:49 PM IST
सार
Kanpur News: ऑस्ट्रेलियन उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित चिड़ियाघर पहुंचाया।
विज्ञापन
कानपुर में दिखा ऑस्ट्रेलियन उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आमतौर पर चिड़ियाघरों में देखे जाने वाले पक्षी उल्लू (बार्न आउल) ने जब एक स्थानीय घर की छत पर डेरा जमाया, तो पूरा मोहल्ला कौतूहल का केंद्र बन गया। चकेरी क्षेत्र के एचएएल कॉलोनी में बुधवार दोपहर में एक ऑस्ट्रेलियन उल्लू दिखा। इस दौरान उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
एचएएल कॉलोनी निवासी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह उनके घर की छत पर कौवे लगातार शोर मचा रहे थे। जब वे छत पर पहुंचे तो उन्होंने एक अनोखा पक्षी देखा, जो देखने में उल्लू की तरह था। दीपक ने उसे सुरक्षित रूप से घर में रख लिया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उस पक्षी की “बार्न आउल” प्रजाति के रूप में पहचान की।
विज्ञापन
एचएएल कॉलोनी निवासी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह उनके घर की छत पर कौवे लगातार शोर मचा रहे थे। जब वे छत पर पहुंचे तो उन्होंने एक अनोखा पक्षी देखा, जो देखने में उल्लू की तरह था। दीपक ने उसे सुरक्षित रूप से घर में रख लिया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उस पक्षी की “बार्न आउल” प्रजाति के रूप में पहचान की।
विज्ञापन
कानपुर में दिखा ऑस्ट्रेलियन उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
यह प्रजाति मुख्यतः ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में पाई जाती है। यह भारत में बहुत कम देखी जाती है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह प्रजाति अब विलुप्ति के कगार पर है, जिस कारण यह दृश्य विलक्षण और दुर्लभ माना गया।
कानपुर में दिखा ऑस्ट्रेलियन उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही माना यह भी जा रहा है कि यह पक्षी संभवतः रास्ता भटक कर या मौसमीय कारणों से उड़ते हुए कानपुर तक आ गया। इसे सुरक्षित रूप से चिड़ियाघर भेज दिया गया है, जहां इसकी देखभाल की जाएगी और अध्ययन के लिए संरक्षित रखा जाएगा।