फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Animal Cruelty, Maniac raped goat in Hamirpur, condition critical...sent for medical examination

UP Animal Cruelty: हमीरपुर में बकरी के साथ सिरफिरे ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर...मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

Thu, 07 Sep 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 02:05 PM IST
सार

Hamirpur Crime: कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। बकरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Animal Cruelty, Maniac raped goat in Hamirpur, condition critical...sent for medical examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक सिरफिरे ने घर में बंधी बकरी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इससे बकरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बकरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन

मौदहा कस्बे के मोहल्ला सिचौली पुरवा निवासी मजीद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते छः सितंबर की रात वह अपने घर में सपरिवार सो रहा था। उसकी बकरी बाहर आंगन में बंधी हुई थी, लेकिन रात में जब बकरी नहीं दिखाई दी। सुबह उसने बकरी की खोज शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसे पता चला कि उसकी बकरी रात में रमेश लट्ठ तोड़ कर खोल ले गया। उसने अपने कमरे में बकरी के साथ दुष्कर्म किया है। इससे बकरी की हालत गंभीर है। कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। बकरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed