फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP and Jharkhand teams practiced at Green Park Stadium for victory

Kanpur News: जीत के लिए यूपी व झारखंड की टीमों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया अभ्यास

Sun, 09 Feb 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
UP and Jharkhand teams practiced at Green Park Stadium for victory
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच 10 फरवरी को यूपी और झारखंड के बीच होगा। इसमें जीत के लिए दोनों टीमों ने शनिवार को जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


यूपी टीम अपने ग्रुप में सात मैच में चार जीत व तीन ड्रॉ के साथ शीर्ष स्थान पर है, तो झारखंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है, क्योंकि विजेता टीम को ही सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में शनिवार को दोनों ही टीमें सुबह दस बजे पहुंची। यूपी टीम ने कोच विक्रमजीत मलिक की निगरानी में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टीम ने दौड़ और एक्सरसाइज के बाद नेट में अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान आराध्य यादव समेत समीर रिजवी, स्वास्तिक चिकारा, शहर के आदर्श सिंह, रितुराज शर्मा ने बल्लेबाजी की। वहीं, कुणाल त्यागी, शुभम मिश्रा, रोहित द्विवेदी, विजय यादव, प्रशांत वीर ने अपनी गेंदों से ग्रीनपार्क के विकेट और मैदान की परिस्थितियों को परखा।


वहीं, मेहमान टीम झारखंड से शिखर मोहन, सत्य सेतु, राजन दीप, आर्यन, रोबिन, साहिल राज ने बल्लेबाज में अपने हाथ आजमाए। तो गेंदबाजी में साहिल राज, ओम सिंह, शुभ शर्मा, अभिषेक ने नेट्स पर गेंदबाजी कर ग्रीनपार्क के रुख को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed