{"_id":"5f82c0848ebc3e9bd91aa637","slug":"up-a-huge-fire-broke-out-in-the-shop-due-to-short-circuit-in-auraiya-loss-of-20-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: फुटवियर की दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान, 15 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: फुटवियर की दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान, 15 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया
Sun, 11 Oct 2020 01:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के सामने स्थित राज फुटवियर की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। इसमें दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
कई जगह से बुलाए गए दमकल कर्मी 15 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर रखा फुटवियर का माल पूरी तरह से जल गया। इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिबियापुर रोड स्थित राज फुटवियर की दुकान में रात लगभग 10:30 बजे आग लग गई। तेज धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक निशा अग्रवाल परिवार के साथ मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग की भयावहता देख आला अफसरों को पूरा वाकया बताया।
इसके बाद कानपुर देहात, गेल, एनटीपीसी की दमकलों को बुलाया। जेसीबी से दुकान की खिड़की तुड़वाकर दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार की। रविवार दोपहर करीब 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीएफओ प्रतीक कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में दुकान मालिक निशा अग्रवाल पत्नी अश्वनी अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने में तहरीर दी है। निशा आग लगाने की वजह नहीं बता सकी हैं। निशा के मुताबिक आग से 60-65 लाख रुपये लागत का माल व करीब दो लाख रुपये का फर्नीचर जला है।