फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unregistered farmers will not get fertilizer from the committees.

Kanpur News: बिना पंजीकृत किसानों को समितियों पर नहीं मिलेगी खाद

Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unregistered farmers will not get fertilizer from the committees.
इटावा। समिति पर पंजीकृत किसानों के अलावा किसी को भी खाद का वितरण नहीं किया जाएगा। यह बात गुरुवार को कृषि भवन में आयोजित किसान दिवस पर एआर कॉपरेटिव कमलेश वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि समितियों के माध्यम से किसानों को कब ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है, किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। किसान दिवस में पहुंचे कंधेशी पचार गांव के किसान शिवसिंह ने कहा कि उनकी सम्मान निधि की किश्त नहीं आ रही है। इस पर कर्मचारियों की ओर से बताया कि पहले उनके पिता के नाम पर सम्मान निधि आती थी, उनका नाम न कटने के कारण शिवसिंह के खाते में सम्मान निधि नहीं जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपकृषि निदेशक आरएन सिंह ने की। कार्यक्रम में कुल 78 किसानों ने प्रतिभाग किया। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर राई व सरसों की निशुल्क मिनी किट आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही चना, मटर व गेहूं पर 50 प्रतिशत अनुदान के साथ बीज प्राप्त किया जा सकता है। विपिन कुमार, धीरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह ,गौरव कुमार, अनुराग सिंह चौधरी, सोनू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed