{"_id":"683b363dc3ee83e59f0b7752","slug":"unnao-two-people-sentenced-to-20-years-of-imprisonment-for-gang-misdeed-with-teenager-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो को 20-20 साल की कैद, दोनों पर 29-29 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो को 20-20 साल की कैद, दोनों पर 29-29 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
Sat, 31 May 2025 10:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय द्वितीय ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई। दोनों पर 29-29 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि से 50 प्रतिशत पीड़िता को दी जाएगी। अजगैन कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने 19 जून 2017 को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था उसकी नाबालिग बेटी रात एक बजे घर में सो रही थी।
विज्ञापन
तभी गांव के चंदन, गुड्डू व इनके साथी राजू घर में घुसे और नाबालिग बेटी को उठाकर ले गए। चंदन के घर में ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो चंदन ने जातिसूचक गालियां दीं और किसी को भी बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो महीने बाद 11 सितंबर 2017 को एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और 13 दिसंबर 2017 को न्यायालय में आरोप दाखिल किया था।
विज्ञापन
मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी गुड्डू की मौत हो गई थी। शनिवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों दलीलों और पुलिस की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार दोष साबित होने पर न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह यादव ने चंदन और राजू को 20-20 साल की सजा और अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन