फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Suicide, Dead bodies found hanging from the noose of three including a girl, love affair and family disc

Unnao Suicide: युवती समेत तीन के फंदे से लटके मिले शव, प्रेम प्रसंग-पारिवारिक कलह वजह, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 07:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

Unnao News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवती समेत तीन के शव फंदे से लटके मिले हैं। पुलिसके अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक कलह घटना की वजह सामने आई है। पुलिस मामलों की तफ्तीश में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Unnao Suicide, Dead bodies found hanging from the noose of three including a girl, love affair and family disc
मृतक राजकुमार की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पारिवारिक कलह के चलते युवती समेत तीन के शव फंदे से लटके मिले। परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई लेकिन, वजह नहीं बता सके। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग और घरेलू कलह सामने आई है। 

विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव जालिमखेड़ा निवासी राजकुमार उर्फ ललई (40) पत्नी कुसमा के साथ खेत पर गेहूं की फसल काटने गया था। खेत में फसल काटने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस पर राजकुमार नाराज होकर घर लौट गया।
विज्ञापन

काफी देर तक न लौटने पर पत्नी उसे देखने घर के लिए निकली। घर के पास ही पेड़ में गमछे के फंदे से राजकुमार का शव लटका मिला। यह देख कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी के साथ तीन बच्चे हैं। सभी बेहाल हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक फंदे से लटका
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भाड़ी गांव निवासी प्रशांत उर्फ प्रियांशु (18) गांव में ही ट्यूशन पढ़ाता था। शनिवार रात को वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया। इसके बाद मां बुलाने पहुंची, तो बेटे का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। 

परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या करने की बात बताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र की दोनों घटनाओं में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

कुंडे के सहारे लटका मिला युवती का शव
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लोकईखेड़ा गांव निवासी कल्लू की बेटी निहारिका (20) शनिवार देर रात खाना खाकर कमरे मे सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब भी नहीं मिला।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा। अंदर छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से निहारिका का शव लटका मिला। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed