फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Road Accident Two bikes collide violently two dead and three injured referred to district hospital

Unnao Road Accident: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत और तीन गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sun, 06 Jul 2025 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

Unnao News: संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर काजीपुर गांव के पास रविवार रात एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Unnao Road Accident Two bikes collide violently two dead and three injured referred to district hospital
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में संडीला- बांगरमऊ मार्ग पर काजीपुर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सैता गांव निवासी हारून (24), गांव के साथी अल्ताफ (18) के साथ बाइक से बांगरमऊ क्षेत्र के शीतलगंज गांव से रात एक बजे ताजिया देखकर लौट रहे थे। काजीपुर गांव के सामने दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन

आमने-सामने हो गई भिड़ंत
घटना में इन दोनों के साथ दूसरी बाइक सवार रायबरेली जिले के थाना खीरो के गांव विजयमऊ निवासी सुहेल (17), बांगरमऊ कोतवाली के शीतलगंज निवासी दानिश (20) और सदर कोतवाली के दोस्ती नगर निवासी मोहम्मद सैलाब (20) घायल हो गए।

विज्ञापन

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
राहगीरो ने एंबुलेंस से सभी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हारून और सुहेल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल अल्ताफ, दानिश और मोहम्मद सैलाब को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन अल्ताफ का निजी अस्पताल में इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक हारून मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी अंजली, बेटी उमरा और उमेरा बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत हुई है। तीन घायल हैं। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed