फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao leads in receiving Scootys, followed by Kanpur Dehat in second place and Kanpur in third.

Kanpur News: स्कूटी पाने में उन्नाव सबसे आगे, कानपुर देहात दूसरे, कानपुर तीसरे पर

Tue, 08 Sep 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Unnao leads in receiving Scootys, followed by Kanpur Dehat in second place and Kanpur in third.
कानपुर। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ लेने वालों में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि से संबद्ध सात जिलों में से उन्नाव ने बाजी मारी है। यहां की सर्वाधिक छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। कुल 2196 में उन्नाव की 874 छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि फर्रुखाबाद की सबसे कम 64 छात्राएं ही पंजीकृत हैं। कानपुर देहात की 480 और कानपुर की 431 छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। योजना के लिए सेल्फ फाइनेंस कॉलेज अनुदानित कॉलेजों से आगे हैं।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू से संबद्ध औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर और उन्नाव जिले के महाविद्यालयों की छात्राओं का नाम स्कूटी योजना के तहत शामिल किया गया है। 80 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली टॉप पांच फीसदी छात्राएं, जिनका निवास उत्तर प्रदेश और सालाना आय 12 लाख से कम हो वे ही इस योजना के योग्य थीं। शासन की ओर से जारी किए गए नियम के अनुसार जो फाइनल लिस्ट आईं उसमें अनुदानित कॉलेज सेल्फ फाइनेंस कॉलेज से पिछड़ गए। सूची ने उच्च शिक्षा विभाग के जानकारों के बीच बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि जब इंटर में अधिकतम अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं अनुदानित कॉलेज में दाखिला लेते हैं तो स्नातक में स्ववित्तपोषित कॉलेजों के कैसे मेधावी सर्वोच्च अंक ला रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूटी योजना के लिए 2196 पंजीकृत में से 1676 के आवेदन मंजूर हो गए हैं, जबकि 1661 ने आधार कार्ड का सत्यापन करवा लिया है। शेष की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को छात्राओं का आधार सत्यापन हुआ। कई छात्राओं के नाम, पिता के नाम दस्तावेजों में अलग थे। कई छात्राओं का आय प्रमाण पत्र न बनने के कारण उनको लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अनुदानित कॉलेजों का नहीं खुला खाता
हलीम मुस्लिम कॉलेज, हरसहाय पीजी कॉलेज, डीसी लॉ कॉलेज, प्रो. एचएन मिश्रा कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, दयानंद महिला प्रशिक्षण कॉलेज की एक भी छात्रा शासन के 80 फीसदी अंकों के मानक को पूरा नहीं कर सकी है। अनुदानित कॉलेजों में केवल पीपीएन कॉलेज की 22 छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।


जिलेवार छात्राओं की संख्या
फर्रुखाबाद 64
औरैया 65
कन्नौज 87
इटावा 195
कानपुर 431
कानपुर देहात 480
उन्नाव 874
........

जिले में पीएसआईटी, उन्नाव में निरंजन सिंह अव्वल
कानपुर में पीएसआईटी के 56, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप के 54, विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की 35 छात्राएं शामिल हैं। कानपुर देहात के अवधेश सिंह के 118, दर्शन सिंह स्मृति की 106 छात्राएं। कन्नौज की श्री कोमिल सिंह एसडी मेमोरियल की 19 छात्राएं। फर्रुखाबाद में पीडी महिला डिग्री की 46 छात्राएं। इटावा के तथागत बुद्ध महिला कॉलेज की 62 छात्राएं। औरैया की सरस्वती गया प्रसाद महाविद्यालय की 15 छात्राएं। उन्नाव के निरंजन सिंह महाविद्यालय की 147 छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed