{"_id":"615208b7d60fa252a533e180","slug":"unnao-four-reports-for-threatening-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: सांसद को धमकी देने में चार पर रिपोर्ट, पिता और बेटे किए गए नामजद, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: सांसद को धमकी देने में चार पर रिपोर्ट, पिता और बेटे किए गए नामजद, पूछताछ जारी
Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM IST
सार
कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि पिता और उसके तीन पुत्रों पर जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांसद को धमकी दिए जाने के मामले से आरोपियों का क्या संबंध हो सकता है, इस पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज से फोन पर अभद्र भाषा में बात करने और धमकी देने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीरजादगान निवासी मौलाना हसनैन ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
बताया कि सांसद साक्षी महाराज से फोन पर जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने उनसे मोबाइल पर अभद्र भाषा में बात करके जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि किलाबाजार मोहल्ला निवासी सईद के पुत्र सगीर, जहीर, फरीद पूर्व में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन) के मुद्दे पर भी काफी सक्रिय रहे हैं।
सगीर वर्तमान में सऊदी अरब में रह रहा है। आरोप है कि वह हिंदुस्तान में प्रतिबंधित एक संगठन का संचालन करता है। मोहल्ले के ही अन्य लड़कों को विवादित वीडियो भेज जाकिर संगठन को आगे बढ़ाने का काम करता है। मौलाना हसनैन बकाई ने बताया कि सईद, सगीर, जहीर व फरीद मोहल्ले के लोगों को भी धमकाने का काम करते हैं।