फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Four miscreants tied the priest to a tree and stole the brass bells

Unnao: पुजारी को पेड़ से बांधकर पीतल के घंटे खोल ले गए चार बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Jun 2024 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2024 09:41 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में पुजारी को पेड़ से बांधकर पीतल के घंटे चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Unnao: Four miscreants tied the priest to a tree and stole the brass bells
घटना में पुजारी से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गहोली गांव नजदीक नटवा बाबा के मंदिर के पुजारी को पेड़ से बांधकर चार बदमाशों ने दो क्विंटल वजनी पीतल के घंटे चोरी कर लिए। साथ ही जाते समय पुजारी का मोबाइल भी ले गए। किसानों ने पुजारी को खोला और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


नटवा बाबा के प्राचीन मंदिर के पुजारी रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर वह मंदिर में मौजूद थे। तेज धूप के सन्नाटे में चार बदमाश आए और उन्हें पकड़ एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद मंदिर के लगभग दो क्विंटल के घंटे व पुजारी का मोबाइल उठा ले गए। इस बीच उधर से निकले किसानों ने पुजारी को बंधा देखा तो जाकर खोला। फिर 112 डायल को सूचना दी। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि पुजारी की मौखिक सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करके चोरों को जल्दी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed