{"_id":"61a5e5560a87cc57ad4c2bb5","slug":"unnao-dead-body-of-lover-couple-found-hanging-in-the-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बाग में फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, अब तक सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बाग में फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, अब तक सामने आई ये बात
Tue, 30 Nov 2021 02:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:20 PM IST
सार
उन्नाव में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव में प्रेमी युगल का शव बाग में फंदे से लटकता मिला। शव देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहचान करा परिजनों को बुलाया। दोनों के परिजन शव देख बदहवास हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सौरभ (21) पुत्र मोहनलाल पासी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। बचपन से वह अपने नाना अजगैन के मिश्रीगंज निवासी बसंत कुमार के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। कानपुर जुहू के बारादेवी निवासी किशोरी भी अपने ननिहाल मिश्रीगंज आया-जाया करती थी।
इसी दौरान सौरभ व किशोरी में नजदीकियां बढ़ गईं। परिजनों को दोनों का मिलना रास नहीं आया। जिस पर किशोरी के परिजनों ने ननिहाल जाने पर पाबंदी लगा दी। सोमवार को सौरभ कानपुर गया और स्कूल के लिए निकली प्रेमिका को अपने साथ गांव ले आया।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों के शव मिश्रीगंज गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटके मिले। सौरभ की खोजबीन कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देख बदहवास हो गए। किशोरी की भी उन्होंने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।