{"_id":"61b08bfb5f600c20b92e1fad","slug":"unnao-dead-bodies-found-hanging-from-tree-of-love-couple-missing-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: तीन दिन से लापता प्रेमी युगल के पेड़ से लटकते मिले शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: तीन दिन से लापता प्रेमी युगल के पेड़ से लटकते मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Dec 2021 04:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:14 PM IST
सार
उन्नाव जिले में प्रेमी युगल की मौत का मामला सामने आया है। पेड़ से लटकते शव देख क्षेत्रियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भुठिया गांव निवासी 25 वर्षीय वितिन पुत्र भैयालाल का गांव निवासी 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। परिवार के विरोध पर दोनों 3 दिन पहले रविवार को घर से निकल गए।
परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। तीन दिनों तक खोज के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार दोपहर गांव निवासी वीरू सिंह के खेत में लगे शीशम के पेड़ से दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
लोगों में दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने की भी चर्चा है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आने की बात कह रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।