फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao : constable died in an accident on the expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, कार सवार सिपाही की दर्दनाक मौत

Fri, 12 Jun 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Unnao : constable died in an accident on the expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के पास बुधवार देर रात एक ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सीतापुर जिले में तैनात 48 वर्षीय सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा टीम ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के निभू गांव निवासी सिपाही रामगोपाल (48) पुत्र भूरा वर्तमान में सीतापुर जिले में न्यायिक सम्मन सेल में तैनात थे। बुधवार रात अपनी कार से वह लखनऊ की ओर जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास टोल कर्मियों ने लहराकर कार चलाते देख रोक लिया।
विज्ञापन


टोल कर्मियों के चले जाने पर सिपाही लखनऊ की ओर न जाकर बांगरमऊ की ओर लौट पड़ा। टोल प्लाजा से लगभग 2 किमी दूर अटिया गांव के पास आगरा की ओर से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा की एंबुलेंस से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ औरास राजबहादुर ने बताया हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। क्षतिग्रस्त कार थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed