फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Case News: mp sakshi maharaj said fir should be made against those who propagate at unnao case

उन्नाव कांड: साक्षी महाराज ने की पीड़िता से मुलाकात, कहा- खुलासे को मनगढंत बताने वालों पर रिपोर्ट दर्ज हो

Wed, 24 Feb 2021 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Unnao Case News: mp sakshi maharaj said fir should be made against those who propagate at unnao case
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार शाम रीजेंसी अस्पताल में भर्ती उन्नाव कांड की पीड़िता व चश्मदीद से मुलाकात की। घटना को लेकर तो दुख जताया लेकिन विरोधियों पर जमकर बरसे। कहा कि पुलिस के खुलासे को मनगढंत बताने वाले लोगों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पीड़िता से पांच मिनट तक बात की। इसकेे बाद पत्रकारों से कहा कि वह इस घटना से बहुत आहत थे। घटना के ठीक खुलासे को लेकर डीएम, एसपी से लगातार संपर्क कर जानकारी लेते रहे। पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़ा है। बेटी के बोलने से पहले केस खुल गया।
विज्ञापन


बिटिया स्वस्थ्य है। उसने पुलिस कार्रवाई को सही बताया है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस के खुलासे को मनगढंत बताने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। इसको लेकर डीएम-एसपी से बात की जाएगी। कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed