फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: bike rider died due to truck collision

Unnao: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था

Thu, 04 May 2023 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 May 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Unnao: bike rider died due to truck collision
सिपाही लाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में ढाबे का काम निपटाकर घर जा रहे एक युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव धन्नापुरवा निवासी सिपाही लाल (36) करीब एक साल से हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव गौरी स्थित प्रधान ढाबे में खाना बनाने का काम करता था।

विज्ञापन


काम निपटाकर वह बुधवार रात बाइक से घर लौट रहा था। ढाबे से मात्र तीन किलोमीटर दूर ही चला था कि गाजर वाली पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बांगरमऊ सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड्डी के अलावा बेटियों में शिवानी (10), प्रियंका (8), सोनम (6), नैंसी (5) और मानसी (3) है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन

मां चंदाना और पिता दुलारे की आठ साल पहले मौत हो चुकी है।कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। ट्रक मौके से भाग निकला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार का सहारा था
हादसे का शिकार हुए सिपाहीलाल के पास खेती नहीं है। वह ढाबे पर खाना बनाने का काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से पांच बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदार पत्नी गुड्डी पर आ गई है। पति की मौत से वह बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed