Unnao Road Accident: वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत….मौसी घायल, दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, बांगरमऊ व मल्लावां पुलिस दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही।
विस्तार
उन्नाव जिले में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास बुधवार रात 10 बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत हो गई। बाइक चला रहे मामा और पीछे बैठी मौसी घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें गंजमुरादाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मामा को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौसी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों रिश्तेदारी से लौट रहे थे। हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव भड़वल निवासी साहिल (21) पुत्र सहमुल्ला अपने मामा इरफान (30) पुत्र मोहमदहसन और मौसी मल्लावां क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी फकरूम (41) पत्नी असलम के साथ बुधवार रात बाइक से लौट रहे थे। हरदोई- उन्नाव मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास वाहन की टक्कर तीनों घायल हो गए।
वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
उन्हें गंजमुरादाबाद सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। इरफान और फकरूम को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इरफान की रास्ते में मौत हो गई। फकरूम का इलाज चल रहा है। घटनास्थल का क्षेत्र हरदोई सीमा में आता है। इसलिए बांगरमऊ और मल्लावां पुलिस में करीब एक घंटे तक सीमा विवाद चला। आखिर में बांगरमऊ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।