फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident Bus collided with truck from behind driver died 31 passengers injured 14 seriously injured

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से भिड़ी बस, चालक की मौत…31 सवारियां घायल, 14 गंभीर घायल

Sun, 04 May 2025 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 May 2025 03:12 PM IST
सार

Unnao News: औरास थाना क्षेत्र में स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भीड़ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 31 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से 14 गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Unnao Accident Bus collided with truck from behind driver died 31 passengers injured 14 seriously injured
unnao road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात दो बजे स्लीपर बस चालक को झपकी आने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भीड़ गई। घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 31 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर 14 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 42 सवारियां लेकर स्लीपर बस शनिवार रात दो बजे गोरखपुर जा रही थी। बस पंजाब के कौलशेरी भुललाहेरी निवासी हरेंद्र सिंह (42) पुत्र जग्गार सिंह चला रहे थे। रात दो बजे अटिया गांव के पास चालक को झपकी आने से बस आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। घटना में चालक हरेंद्र सिंह केबिन में फंस गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

गंभीर घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी में मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल 31 सवारियों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसमें 14 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि घटना में चालक की मौत हुई है। 14 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed