फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao A youth going to the field was attacked with a knife son said there was a dispute over land

Unnao: खेत जा रहे युवक पर चाकू से हमला…हालत गंभीर, बेटा बोला- जमीन को लेकर था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

Unnao News: चकलवंशी कस्बे में खेत जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल के बेटे ने जमीन के विवाद में हमले का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Unnao A youth going to the field was attacked with a knife son said there was a dispute over land
जानकारी देता घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के इसुनिया गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गले, हाथ और पेट में चार जगह वार करने से हालत गंभीर हो गई। परिजन सफीपुर सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कर रही है। घायल के बेटे ने माखी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव निवासी श्रीकृष्ण रावत (45) पुत्र नैकानी का पड़ोसी जगदीश से सहन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। यही नहीं 2024 में दीवानी में मुकदमा भी किया जा चुका है। श्रीकृष्ण के बेटे अश्वनी ने बताया कि मेरी दीवार पर छप्पर रखा था। 21 जून को हवा में छप्पर गिर गया था। इसके बाद में छप्पर रखा गया था। उसी का जगदीश और उनके परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन

दूसरा पक्ष घटना से कर रहा है मना
बुधवार रात पिता खेत की तरफ जा रहे थे, तभी उन पर इन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। शरीर में चार जगह चाकू लगने से पिता वहीं बेसुध होकर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पावा चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए हैं। चौकी इंचार्ज के मुताबिक दूसरा पक्ष घटना से मना कर रहा है।

विज्ञापन

जांच में जुटी है पुलिस
वह घायल पर फंसाने का आरोप लगा रहा है। जांच चल रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। घायल के बेटे ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जिस पक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है वह गांव में ही है। बुलाने पर भी वह चौकी गया था। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed