फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unmanned railway crossing will alarm

मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर लगेंगे अलार्म

Fri, 10 Apr 2015 02:44 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
Unmanned railway crossing will alarm
कानपुर। मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर अलार्म लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। बजट में प्रावधान के बाद रेलवे बोर्ड ने 25 मार्च को अलार्म बनाने का काम आईआईटी कानपुर को सौंपा है। यह रिसर्च प्रोजेक्ट पांच महीने में पूरा करना है। आईआईटी को अलार्म का प्रोटोटाइप (मॉडल) बनाकर देना है। इसके बाद रेलवे इसका निर्माण कराकर सभी मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर लगवाएगा।
विज्ञापन

देश में करीब 17000 मानवरहित रेलवे क्रासिंग हैं। कई बार ये हादसों का कारण बनती हैं। इसको देखते हुए ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अलार्म लगवाने का ऐलान किया था। अलार्म आईआईटी कानपुर के मुख्य इंजीनियर बीएम शुक्ला को बनाना है। उनका कहना है कि प्रोटोटाइप अलार्म बनाया जा रहा है। यह बहु उपयोगी है। सेंसरनुमा अलार्म रेलवे इंजन और मानवरहित क्रासिंग के पास लगाए जाएंगे। क्रासिंग से ट्रेन के दो किमी के दायरे में पहुंचते ही अलार्म बजने लगेगा। ट्रेन के गुजर जाने के बाद ही अलार्म बंद होगा। इससे दुर्घटना में कमी आएगी।
विज्ञापन

आईआईटी के हिस्से एक और उपलब्धि
आईआईटी ने नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स का काम अभी पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लांचिंग के बाद इसका इस्तेमाल कानपुर सहित देश के 10 शहरों में किया जा रहा है। 56 और शहरों की एयर क्वालिटी की जांच भी जल्द इसी प्रोजेक्ट से होगी। यह प्रोजेक्ट आईआईटी के रिसर्च में मील का पत्थर साबित होगा। अब रेलवे के अलार्मिंग सिस्टम का प्रोजेक्ट मिला है। इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed