फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unknown miscreants shot the plaintiff, he was returning from appearance in a murder case, admitted in critical

बांदा: अज्ञात बदमाशों ने वादी को मारी गोली, मर्डर केस में पेशी से लौट रहा था, गंभीर हालत में भर्ती

Thu, 21 Sep 2023 04:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

Banda News: कार से लौटते वक्त गांव से करीब एक किलोमीटर पहले कुछ लोगों ने कार रुकवाकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। करीब दो घंटे बाद मुख्य चौराहे पर कुछ लोग आकर फिर लड़ाई लड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि उन लोगों ने पुष्पेंद्र सिंह पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Unknown miscreants shot the plaintiff, he was returning from appearance in a murder case, admitted in critical
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में वादी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वो एक पुराने मर्डर के मामले से पेशी से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया और बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (35) पुत्र केदार सिंह का पूर्व में चल रहे 302 के मुकदमे की पेशी कर गांव लौट रहा था। कार से लौटते वक्त गांव से करीब एक किलोमीटर पहले कुछ लोगों ने कार रुकवाकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। करीब दो घंटे बाद मुख्य चौराहे पर कुछ लोग आकर फिर लड़ाई लड़ने लगे।
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि उन लोगों ने पुष्पेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी, जिससे खून बहने लगा। गोली लगते ही वह गिर गया। आसपास के लोग आ गए और फिर परिजनों के पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed