{"_id":"66503a1592014b2df10deb89","slug":"unknown-assailants-shot-a-sleeping-youth-in-kannauj-referred-to-kanpur-police-engaged-in-investigation-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: अज्ञात हमलावारों ने सो रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: अज्ञात हमलावारों ने सो रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 24 May 2024 12:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 24 May 2024 12:27 PM IST
सार
Kannauj News: ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में सो रहे युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में देर रात अज्ञात हमलावारों ने घर के आंगन में सो रहे युवक को गोली मार दी और भाग गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव निवासी बाबू सिंह (48) गुरुवार की रात को घर के आंगन में सो रहे थे। पत्नी कुंती देवी व बेटा सुरजीत घर की छत पर सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने बाबू सिंह के सीने में गोली मार के भाग गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन आसपास समेत परिजनों की नींद खुल गई और घटना देख होश उड़ गए। आनन फानन घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। देर रात गोली कांड की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन