{"_id":"5c6d0811bdec222be735917d","slug":"unique-wedding-in-farrukhabad-tribute-to-martyrs-in-pulwama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में बहाए आंसू, फिर बांधी जीवन की डोर, शहनाई की जगह गूंजा ऐ मेरे वतन के लोगों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में बहाए आंसू, फिर बांधी जीवन की डोर, शहनाई की जगह गूंजा ऐ मेरे वतन के लोगों...
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलवामा में हुए शहीदों के गम में दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले हाथों में तिरंगा थाम दो मिनट का मौन रखा। इस अनोखी शादी में सभी की आंखें नम हो गईं और जोश में वंदेमातरम के उद्घोष गूंजने लगे।
2 of 7
दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
शहनाई की जगह शादी में देश भक्ति के गीत बजते रहे। हाथों में पट्टिकाएं लिए बरातियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ब्रजेश और कामिनी की यह शादी यादगार हो गई। कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी रामबाबू चौरसिया की बेटी कामिनी की मंगलवार रात बरात आयी।
3 of 7
दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
जनपद कन्नौज के सौरिख निवासी रामेश्वर दयाल चौरसिया के पुत्र दूल्हा बृजेश कुमार के द्वारचार की रस्म पूरी की गई। फिर गेस्टहाउस में वर-वधू जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचे। वधू पक्ष की महिलाएं व बराती भी जयमाल देखने को तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डेमो पिक
इससे पूर्व दूल्हा बृजेश ने तिरंगा मंगाने की इच्छा जाहिर की। कहा कि जनपद कन्नौज के थाना सुखसेनपुर क्षेत्र के गांव अजान निवासी सैनिक प्रदीप यादव पुलवामा में शहीद हुए हैं। जो उनके गांव से मात्र 22 किमी दूर के ही निवासी थे। वह अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
इस पर गेस्टहाउस संचालक श्याम सहयोगी, अरुण गुप्ता ने तिरंगा व नारे लिखी तख्तियों की व्यवस्था की। वर-वधू ने हाथों में तिरंगा थामा और बरातियों ने नारे लिखी तख्तियां। फिर दूल्हा बृजेश ने साउंड पर बज रहे शहनाई गीत भी बंद करवाए और ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, गीत बजवाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।