फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Union Minister of State Sadhvi said- Akhilesh insulted scientists

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश ने किया वैज्ञानिकों का अपमान

Sat, 02 Jan 2021 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Sadhvi said- Akhilesh insulted scientists
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वैक्सीन को भाजपाई दवा बताकर उसका विरोध करने के बयान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव चारों ओर से घिर गए हैं। उनके बयान की सभी पार्टियों ने निंदा की। अखिलेश यादव का बयान आते ही जनपद की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव की आलोचना की। सांसद साध्वी ने कहा कि उन्हें तरस आ रहा है कि किस तरह से सपा के मुखिया बयानबाजी कर रहे हैं। वैज्ञानिक किसी दल के नहीं होते। भाजपा की वैक्सीन नहीं लगाने की बात सपा कह रही है।
विज्ञापन


उन्होंने संक्रमण ग्रसित होने के बाद अस्पताल में रहकर जाना कि किस तरह से आठ-आठ घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी बिना पानी पीये सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बयान को सपा प्रमुख वापस लें। मेरा मानना है कि वैज्ञानिक या फिर जवान किसी दल के नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का अभिनंदन होना चाहिए ना कि उनकी काबिलियत को सियासत से जोड़ना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बयान दिया है। उससे साफ पता चलता है कि उनकी मानसिकता कितनी स्वस्थ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed