फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncontrolled dumper broke the railing of the bridge and hung over the river, the driver narrowly escaped

Fatehpur: अनियंत्रित डंपर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी के ऊपर लटका, चालक बाल-बाल बचा...हाईवे पर लगा लंबा जाम

Sun, 03 Mar 2024 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

Fatehpur News: यमुना पुल में शनिवार रात नौ बजे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पुल में नदी के ऊपर लटक गया। इससे पुल के ऊपर वाहन चालकों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हाईवे में जाम लगने की वजह से भारी वाहनों समेत चार पहिया वाहन बहुआ-ललौली मार्ग से बांदा जनपद की ओर गए।

विज्ञापन
Uncontrolled dumper broke the railing of the bridge and hung over the river, the driver narrowly escaped
पुल की रेलिंग तोड़कर नदी के ऊपर लटका डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बहुआ कस्बे में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर दतौली यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर नदी के ऊपर पुल के लटक गया। चालक बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर डंपर से निकला और भाग खड़ा हुआ। यमुना पुल के ऊपर जाम लगने से जमेंनी गांव तक बांदा-टांडा हाईवे पर वाहनों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन

वहीं, जाम की सूचना पर बहुआ-ललौली मार्ग से होकर वाहन बांदा जनपद के लिए आवागमन किया। ललौली थाना क्षेत्र के दतौली यमुना पुल में शनिवार रात नौ बजे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पुल में नदी के ऊपर लटक गया। इससे पुल के ऊपर वाहन चालकों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों की मदद से डंपर में फंसे चालक सोनू (30) निवासी असोथर को किसी तरह बाहर निकाला गया। बड़ी मुश्किल से डंपर से बाहर निकला चालक सोनू जान बचने पर मौके से भाग खड़ा हुआ। यमुना पुल में डंपर फंसने पर दोनों ओर जाम लग गया। जाम की वजह से बांदा-टांडा हाईवे में करीब छह किमी वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



दो क्रेन की मदद से डंपर को बाहर निकला
हाईवे में जाम लगने की वजह से भारी वाहनों समेत चार पहिया वाहन बहुआ-ललौली मार्ग से बांदा जनपद की ओर गए। रविवार सुबह नौ बजे दो क्रेन की मदद से पुल में फंसे डंपर को बाहर निकला गया। तब जाकर यमुना पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed