फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled bike skids, three students injured

Kanpur News: अनियंत्रित बाइक फिसली, तीन छात्र घायल

Fri, 21 Nov 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike skids, three students injured
अटसू। बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवकों की पहचान नारायणपुर चुंगी औरैया निवासी आर्यन (18) पुत्र गौरव दीक्षित, ब्रह्मनगर औरैया निवासी साहिल पाल (17) पुत्र अवधेश व आर्यनगर औरैया के नितिन यादव (18) पुत्र अजमेर सिंह के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। आर्यन के पिता गौरव दीक्षित ने फोन पर बताया कि उनका पुत्र पढ़ने गया था, वह अजीतमल कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed