फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uchahar Express escaped from the accident

कानपुर देहात में हादसे का शिकार होन से बची ऊंचाहार एक्सप्रेस, ट्रेन के सामने मवेशी आने से हुई घटना

Mon, 29 Jul 2019 01:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Uchahar Express escaped from the accident
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
कानपुर से दिल्ली जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस रविवार की रात झींझक स्टेशन के पास हादसे से बाल-बाल बची। इंजन के सामने मवेशी आने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया था। ट्रेन के पहियों के चपेट में आने से ट्रैक पर पड़ी गिट्टी उछल कर बोगी के भीतर पहुंच गईं।
विज्ञापन


इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बोगी की दरवाजे बंद कर लिए। जैसे ही ट्रेन की स्पीड कम हुई, तो यात्री उतर कर ट्रैक पर आ गए। इसके बाद ट्रेन रुक गई। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन गतंव्य को रवाना हुई। ट्रेन में सवार यात्री झींझक निवासी विवेक ने बताया कि ट्रेन रूरा से झींझक की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


झींझक स्टेशन के पास खंभा नंबर 107/13 और 15 के बीच तेज ट्रेन अचानक चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर यात्रियों को झटका लगा। इसके साथ ही ट्रैक पर पड़ी गिट्टी उछल कर बोगी के भीतर आ गईं। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी के डर से यात्रियों ने बोगी के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद ट्रेन को स्पीड कम हुई तो यात्रियों को ट्रेन पलटने का का डर लगा। इस पर कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। चालक ने भी ट्रेन रोक ली। ट्रेन को चेक करने के बाद गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed