{"_id":"5de380758ebc3e54f4463628","slug":"two-women-teachers-failed-in-dm-test-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सामने कक्षा आठ की अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाईं शिक्षिकाएं, दोनों निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने कक्षा आठ की अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पाईं शिक्षिकाएं, दोनों निलंबित
Sun, 01 Dec 2019 03:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
डीएम के टेस्ट मेें फेल दोनों शिक्षिकाएं निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में डीएम के सामने कक्षा आठ की अंग्रेजी की किताब न पढ़ पाने वाली दोनों शिक्षिकाओं को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। हालांकि निलंबन के बाद उसी स्कूल में दोनों को अटैच किए जाने को लेकर कई तरह की चर्चा है।
सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के गांव चौरा स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालय डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने औचक निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने कक्षा 6 की छात्राओं से हिंदी की किताब पढ़ने को कहा, लेकिन चार में से केवल एक ही छात्रा आसानी से पढ़ पाई थी।

वहीं कक्षा आठ की छात्राएं अंग्रेजी की किताब खोले बैठी थीं। डीएम ने छात्राओं से किताब पढ़ाई थी, लेकिन वह नहीं पढ़ पाई थीं। बाद में सहायक शिक्षिका राजकुमारी व प्रधान शिक्षिका सुशीला भारती को किताब पढ़ने को कहा तो वह भी नहीं पढ़ पाईं थीं।
शिक्षा की गुणवत्ता खराब देख नाराज हुए डीएम ने बीएसए को दोनों शिक्षिकाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बताया कि डीएम के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं का निलंबन कर दिया गया है। विद्यालय में और शिक्षक न होने से उन्हें उसी स्कूल में ही अटैच किया गया है।