{"_id":"6850853792fca519ff05afb4","slug":"two-ttes-of-sangam-express-suspended-for-demanding-rs-700-bribe-kanpur-news-c-362-1-ka11006-125675-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 700 रुपये रिश्वत मांगी, संगम एक्सप्रेस के दो टीटीई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 700 रुपये रिश्वत मांगी, संगम एक्सप्रेस के दो टीटीई निलंबित
विज्ञापन
कानपुर। संगम एक्सप्रेस के दो टीटीई को 700 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इन पर सीएसजेएमयू के सहायक प्रोफेसर डॉ. विशाल शर्मा से जनरल टिकट पर एसी थ्री कोच में सफर कराने के नाम पर घूस लेने का आरोप लगा था। टीटीई और प्रोफेसर की बातचीत का वीडियो प्रोफेसर के साथी ने ही सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट कर दिया।
संगम एक्सप्रेस (14163) में कानपुर से मेरठ जाने के लिए डॉ. विशाल शर्मा शनिवार को सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचे। ट्रेन के आते ही विशाल शर्मा ने एसी कोच के दोनों टीटीई सुशील कुमार प्रथम और हितेंद्र सिंह से संपर्क किया। उनसे जनरल टिकट पर एसी कोच में सीट दिलाने की गुजारिश की। टीईटी तैयार नहीं हुए तो विशाल शर्मा ने उन्हें बताया कि एसी थ्री में सफर कर रही महिला के नाम पर दो सीटें हैं लेकिन एक सीट एम-1 कोच में खाली है। इस पर टीटीई ने कहा कि वह सीट देंगे तो आरएसी वाले की कन्फर्म हो जाएगी। इसमें दोनों में विवाद भी हुआ। आरोप है कि बाद में टीटीई ने एक हजार रुपये मांगे लेकिन विशाल शर्मा ने कम करने की बात कही। इस पर 700 रुपये में बात बन गई। इस मामले का वीडियो विशाल के किसी दोस्त ने रेल मंत्री को पोस्ट कर दिया। सोमवार को डीआरएम ने दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया।
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रिश्वत लेकर सीट आवंटित करना गंभीर अपराध है। पोस्ट को संज्ञान लेकर आरोपी दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया है। अब इस मामले की जांच होगी।