फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   two suspicious youths were caught in the ruckus of 30 lakhs in Farrukhabad

Farrukhabad: 30 लाख की टप्पेबाजी में दो संदिग्ध युवक पकड़े, पीड़ित बोला- साहब! रुपये न मिले तो बर्बाद हो जाऊंगा

Wed, 12 Oct 2022 12:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Oct 2022 12:08 AM IST
सार

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के साथ तीस लाख रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस प्लॉट का बैनामा कराने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
two suspicious youths were caught in the ruckus of 30 lakhs in Farrukhabad
रियल एस्टेट प्रॉपर्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में प्रॉपर्टी डीलर की कार से 30 लाख रुपये की टप्पेबाजी में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्लॉट का बैनामा कराने वाले दोनों युवकों से पूछताछ कर जानकारी की।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया नई बस्ती निवासी प्रॉपर्टी डीलर रामशरण पाल सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक गए थे। तभी कार में रखे 30 लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। सीसीटीवी में दोनों टप्पेबाजों के फोटो कैद हो गए थे। पुलिस ने मोहल्ला हाथी खाना के दो युवकों को बैंक के आसपास घूमते समय सोमवार की रात को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने जुल्फिकार व अवधेश चौहान से प्लाट के नाम पर रामशरण को 30 लाख रुपये देने के संबंध में जानकारी की। दोनों ने रुपये देने की बात बताई। वहीं घटनास्थल की रेंज में आए सभी मोबाइल नंबर की सूची तैयार कर छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाज मध्य प्रदेश के होने की आशंका
एसओजी प्रभारी अशोक कुमार व सर्विंलास टीम के प्रभारी जगदीश भाटी ने बताया कि दोनों युवक चेक की शर्ट पहले थे। बैग पार करने के बाद मिलेट्री चौराहे के पास चंद्रपाल की मिठाई की दुकान के सामने पहले से खड़ी बाइक पर बैठकर भाग गए। बताया कि मध्य प्रदेश की एक जनजाति के पांच से छह लोगों का ग्रुप ऐसी वारदातों को अंजाम देने के बाद जनपद से भाग जाता है। वह सभी लोग एक जैसे कपड़े भी पहनते हैं।

साहब! रुपये न मिले तो बर्बाद हो जाऊंगा
रामशरण पाल ने मंगलवार को एएसपी अजय प्रताप को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि टप्पेबाजी की घटना का खुलासा कर रुपये बरामद करा दो। रुपये न मिले, तो पर वह बर्बाद हो जाएगा। एएसपी ने भरोसा दिया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed